बड़हरिया: मक्का फसल कटनी प्रयोग का किया गया निरीक्षण, दिए गए निर्देश

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के बहादुरपुर पंचायत के राजस्व गांव रघुनाथपुर में सांख्यिकी विभाग द्वारा फसल सहयता योजना के अंतर्गत रबी मक्का फसल कटनी प्रयोग किया गया। फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शशिकांत प्रकाश ने किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिए। जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर निवासी जीउत प्रसाद के खेत में मक्का फसल कटनी प्रयोग किया गया। यह प्रयोग खेसरा नंबर 732 में 10 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा में किया गया। इस प्रयोग के अंतर्गत 208 मक्का बाल प्राप्त हुए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जिसका वजन 60 किलो 600 ग्राम था। जिसकी उपज दर प्रति हेक्टेयर 8442 किलोंग्राम हुआ। प्रयोग के प्रयोगकर्ता किसान सलाहकार राकेश गिरि थे। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि सभी बीमित फसलों को पंचायत स्तर पर गौण फसल का कटनी प्रयोग प्रखंड स्तर पर किया जाता है। इस प्रयोग के द्वारा विभिन्न फसलों का उपज दर निर्धारित किया जाता है, जो सरकार के विभिन्न योजनाओं को बनाने में सहायक होता है। मौके पर बीएसओ कृष्ण कुमार मांझी, किसान सलाहकार अनिल प्रसाद सहित कई किसान उपस्थित थे।