परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित कैनरा बैंक के समीप गुरुवार को बाइक चालक एवं पुलिस के बीच गाड़ी हटाने को ले विवाद हो गया। इस दौरान पुलिस ने बाइक जब्त कर ली। जानकारी के अनुसार बड़हरिया पीएसआइ अनिल कुमार दल बल के साथ बड़हरिया कैनरा बैंक जांच करने पहुंचे थे। उसी क्रम में सिसवा निवासी माजिद हुसैन अपनी पैशन प्रो बाइक सड़क किनारे लगाया था। इसको लेकर पीएसआइ बाइक दूसरे जगह लगाने को कहा।
इस पर उस युवक ने पुलिस पदाधिकारी के साथ बहस करने लगा। इस पर पीएसआइ ने बाइक चालक से गाड़ी की कागज मांगी, हेलमेट और लाइसेंस भी मांगा गया, लेकिन चालक के पास इन सभी कागजों में कुछ नहीं रहने पर पुलिस को शक हुआ। उन्होंने थानाध्यक्ष के निर्देश पर उसक बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार गाड़ी का इंश्योरेंस में खत्म है। जानकारी के अनुसार माजिद हुसैन अपने फूफा की बाइक लेकर बड़हरिया बाजार में खरीदारी करने आया था। गाड़ी उसके फूफा सिवान के रामपुर निवासी मैनुद्दीन अहमद के नाम से है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…