बड़हरिया: जाप के प्रदेश महासचिव आनंद कुमार बने सीवान के प्रभारी

जाप के प्रदेश महासचिव संजय रानीपुरी चौथी बार बने गोपालगंज के जिला प्रभारी

परवेज अख्तर/सिवान: जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि पार्टी संगठन को और मजबूत और धारदार बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के अनुमोदन के उपरांत बिहार के करीब सभी जिलों में जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है. ताकि पार्टी में गतिशीलता लायी जा सके व कार्यकर्ता और मजबूती के साथ पार्टी के विस्तार के लिए काम कर सकें. इसी क्रम में गोपालगंज, सीवान व सारण के भी जिला प्रभारियों के नामों की घोषणा की गई है.

इसी कड़ी में सीवान के प्रभारी के रूप में प्रदेश महासचिव आनंद कुमार सिंह को मनोनीत किया गया है, तो सारण के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता को बनाया गया है. जबकि पार्टी के प्रदेश महासचिव संजय रानीपुरी को लगातार चौथी बार गोपालगंज जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है. वहीं चौथी बार जिला प्रभारी के रूप में मनोनीत होने के बाद श्री रानीपुरी ने कहा कि पार्टी की सांगठनिक मजबूती व पार्टी विस्तार उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि पार्टी से लोगों के जुड़ाव के लिए उनके द्वारा लगातर प्रयास किया जा रहा है व यह आगे भी जारी रहेगा. ताकि पार्टी सशक्त कार्यकर्ताओं के बदौलत जनाकांक्षाओं पर खरी उत्तर सके.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026