बड़हरिया: जेई ने दर्ज कराये बिजली चोरी के चार मामले

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया के कनीय विद्युत अभियंता विवेक कुमार की देखरेख में शनिवार को छापेमारी के दौरान बिजली चोरी के खिलाफ चार मामले बड़हरिया थाना में दर्ज कराये गये.जेइ विवेक कुमार ने बताया गया कि बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के आदेशानुसार टीम गठित करके राजस्व वसूली का काम किया जा रहा है. जांच के क्रम में बिजली कंपनी की टीम जब हरदियां गांव पहुंची तो हरदियां गांव के जावेद इकबाल (14100 रुपये बकाया), मुन्ना कुमार राम ( 8082रुपये बकाया) व शिवशंकर साह (32231रुपये बकाया) द्वारा एलटी लाइन में टोका फंसाकर विद्युत ऊर्जा की चोरी कर रहे थे.

टीम की जांच में थाना क्षेत्र के लकड़ी दरगाह पहुंची. जहां जांच के दौरान पाया गया कि इमाम हुसैन (8082 रुपये बकाया) द्वारा एलटी लाइन से टोका फंसा कर विद्युत ऊर्जा की चोरी कर रही थी. जांच के दौरान जेइ विवेक कुमार के साथ मानव बल कैश अली,अरुण प्रसाद, मो कासिम आदि मौजूद थे.जेइ ने चारों के विरुद्ध स्थानीय थाना में विद्युत चोरी का मामला दर्ज कराया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026