बड़हरिया: क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची कैफ एकेडमी सीवान

  • शकीबुल गनी बने मैन आफ दी मैच
  • मुजफ्फरपुर टीम को 58 रन से हराया

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के खेल मैदान में आयोजित बाबा साहब गांधी मजहरुल हक सद्भवाना क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच कैफ एकेडमी सीवान व मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर कैफ एकेडमी सीवान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर 7 विकेट के नुकसान पर 230 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। वहीं जवाब में खेलने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम 19.1 ओवर में 172 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस तरह 58 रन से कैफ एकेडमी सीवान ने मैच को जीतकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। कैफ एकेडमी के खिलाड़ी शकीबुल गनी को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार वरिष्ठ स्कोरर महताब तौआब उर्फ टी अहमद ने दिया।

जिन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिया। इसके पहले मुख्य अतिथि डॉ राकेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अंपायर बीसीए स्टेट पैनल के अंपायर राजेश यादव व अखलाख माही थे। मौके पर आयोजक जकरिया खान, इश्तेयाक अहमद खान, सरवर इमाम खान, संजय खान, टी अहमद, मेराजुल खान, एलेक्स खान, फरदीन खान, सैफ खान थे। शनिवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच अनुराग इलेवन दिल्ली व एयर इंडिया देवरिया के बीच खेला जाएगा। जिसका फाइनल मैच रविवार को होगा। विजेता टीम को एक लाख नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026