बड़हरिया: कैफ एकेडमी ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

  • बड़हरिया टीम को 64 रन से हराया
  • मैन आफ दी मैच बने तारिक जमील

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के खेल मैदान में आयोजित बाबा साहब गांधी मजहरुल हक सद्भवाना क्रिकेट टूर्नामेंट का ग्रुप बी का पहला क्वार्टर फाइनल मैच दानिश एकेडमी बड़हरिया व कैफ एकेडमी सीवान के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए कैफ एकेडमी सीवान ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 197 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें सीवान के खिलाड़ी सचिन ने 7 छक्के की मदद से 72 रन का यागदान किया। वहीं जवाब में उतरी दानिश क्रिकेट एकेडमी बड़हरिया की टीम ने 18.2 ओवर में 133 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह कैफ एकेडमी सीवान ने 65 रन से मैच को जीत लिया।

मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार आशा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. मो. दानिश ने कैफ एकेडमी सीवान के खिलाड़ी तारिक जमील को दिया। जिन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट लिया। इसके पहले मुख्य अतिथि डॉ. सोहैल अब्बास, डॉ. मो. अली खान, डॉ. मो. दानिश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। डॉ. सोहैल अब्बास ने कहा कि खेल युवाओं के जीवन में निखार लाता है। खेल से युवाओं में सद्भाव बनता है। अंपायर राजेश यादव व अखलाख माही थे। स्कोरर टी अहमद थे। मौके पर आयोजक जकरिया खान, इश्तेयाक अहमद खान, सरवर इमाम खान, संजय खान, टी अहमद थे। बुधवार को पंजाब और मुजफ्फरपुर के बीच मैच खेला जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026