परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के बहुआरा में आयोजित विश्वकर्मा महायज्ञ को ले मंगलवार को हाथाी-घोड़े व बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से आरंभ होकर बहादुरपुर शिव मंदिर स्थित तालाब के समीप पहुंची जहां आचार्य पंडित देवकीनंदन गुरु महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरा गया। उसके बाद कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से हाेते हुए पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची जहां आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण कर कलश स्थापित की गई। कलश यात्रा के दौरान जय श्रीराम व जय हनुमान के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।
आयोजन समिति के जयप्रकाश शर्मा संजय शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रिंस कुमार शर्मा और संजय कुमार शर्मा ने बताया कि महायज्ञ की पूर्णाहुति एक मई को हवन पूजा के साथ की जाएगी। महायज्ञ के दौरान, रामलीला, प्रवचन, देवी जागरण एवं भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन शाम सात बजे से नौ बजे तक कथावाचक पंडित देवकीनंदन गुरु महाराज द्वारा प्रवचन किया जाएगा। इसके बाद उजाला विश्वकर्मा और अनुष्का शर्मा, धनंजय शर्मा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर राजेश शर्मा, सोनी लाल शर्मा, पप्पू शर्मा, अंकित शर्मा, शैलेश यादव, भारत साह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…