Categories: Siwan News

बड़हरिया: 108 शिवलिंग स्थापना को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के सावना मठिया स्थित मंदिर में 108 शिवलिंग स्थापना को ले शनिवार को ढोल नगाड़े के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से आरंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए राजपूत टोला पोखरा के समीप पहुंची जहां पंडित राकेश मिश्रा और धनंजय मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी की गई। कलश यात्रा के दौरान हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। जल भरने के बाद कलश यात्रा प्राणपुर, ज्ञानी मोड़, जगतपुरा होते हुए सावना मठिया स्थित मंदिर परिसर पहुंची जहां आचार्यों द्वारा कलश स्थापना किया गया।

ओम नमः शिवाय के जयकारे से पूरा परिसर गूंज उठा। मुखिया प्रतिनिधि अभय कुमार सिंह ने बताया कि शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की पूर्णाहुति 26 जून को होगा। इस मौके पर पूर्णाहुति की रात दो गोला जागरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें गायक राकेश पांडेय और प्रतिभा सिंह अपनी मंडली के साथ शामिल होंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीणों का भी काफी सहयोग मिल रहा है। आनंद कुमार यज्ञ के मुख्य कार्यकर्ता रंजू देवी, यज्ञमान हरेराम सिंह हैं। इस मौकेपर आनंद कुमार, चंदन सिंह, राहुल कुमार, दिलीप बैठा, प्रदीप गिरि समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024