परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़सरा गांव में एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर बड़सरा गांव की अपहृता की मां ने थाना में आवेदन देकर गांव के लल्लू महतो के पुत्र अरुण कुमार, स्व द्वारिका महतो के पुत्र लल्लू महतो सहित एक महिला को नामजद किया है. अपहृता की मां ने आवेदन में कहा है कि वह आंगनबाड़ी केंद्र पर सहायिका पद पर कार्यरत है.
वह केंद्र पर गई हुई थी, तभी गांव के लल्लू महतो, अरुण कुमार सहित एक महिला ने शादी की नियत से उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है. इधर पुलिस का कहना है कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…