बड़हरिया: चाईबासा को पराजित कर कोलकाता की टीम ने जमाया ट्राफी पर कब्जा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में रविवार को हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संरक्षण में आयोजित प्रथम गांधी मजहरुल हक सद्भावना कप आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच चाईबासा बनाम महम्मदन स्पोर्टिंग क्लब कोलकाता के बीच खेला गया। इसमें कोलकाता की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। कोलकाता टीम खिलाड़ी जर्सी नंबर सात और 17 ने दो गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 से बढ़ता दिला दी जो अंत तक बरकरार रहा है। इस दौरान चाईबासा की टीम ने कई बार गोल दागने का प्रयास की, लेकिन असफल रही। इस प्रकार कोलकाता की टीम ने विजयी घोषित किया गया।

इस टूर्नामेंट में बेस्ट सीरीज का पुरस्कार कोलकाता टीम के जर्सी नंबर 17 को, बेस्ट आफ 22 का पुरस्कार कोलकाता टीम के जर्सी नंबर सात को तथा बेस्ट इलेवन का पुरस्कार कोलकाता टीम के खिलाड़ी जर्सी नंबर नौ को दिया गया। मुख्य अतिथि डा. अशरफ अली, डा. नुरुल हक, पूर्व मंत्री इंद्रदेव प्रसाद, अध्यक्ष महताब खान द्वारा विजेता टीम के कप्तान को एक लाख नकद एवं उप विजेता टीम को 50 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि डा. शाहनवाज, डा. रबीउद्दीन, डा. पंकज कुमार, डा. सुमित कुमार, भाजपा नेता डा. अनिल गिरी, प्रो. महमूद हसन समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। मैच के रेफरी मो. सलाम जमालपुर व सहायक निर्णायक में मोहन कुमार, रवि कुमार थे। एलाउंसर लालबाबू किशोर श्रीवास्तव थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026