परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के तरवारा रोड रामजानकी मंदिर परिसर स्थित सरस्वती शिशु विद्यालय मंदिर का ताला तोड़ चोरों ने पंखा, स्टेबलाइजर, लाउडस्पीकर, मानिटर, कंप्यूटर, लैपटाप समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई। इस मामले में प्रधानाध्यापक चितरंजन सिंह ने थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। इस संबंध में एसआइ राम विनय शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां हमेशा शरारती तत्व शराब व नशा का सेवन करते हैं। इसकी सूचना सूचना देने के बावजूद प्रशासन द्वारा उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इस कारण लोगों उनका मनोबल बढ़ता जा रहा है और वे ही आए दिन घटना को अंजाम देते रहते हैं। समाचार प्रेषण तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया था। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक अनिल मिश्रा, शैलेश कुमार, पूर्व मुखिया वीरेंद्र साह, मठिया महंत भगवान दास महाराज आदि उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…