✍️परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया महाराष्ट्र की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से ठगी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के इजमाली निवासी बेलाल अंसारी एवं फैयाज अंसारी उर्फ कामरान शामिल हैं। महाराष्ट्र के पुणे के बरोली थाना के एसआइ प्रमोद खरात तथा स्थानीय थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि गिरफ्तार दोनों युवकों को न्यायालय भेज दिया गया है। न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों युवक मुंबई के एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के सीईओ के नाम पर कंपनी के अकाउंटेंट को व्हाट्सएप पर काल कर तीन खातों में 66 लाख की ठगी की है।
इस घटना की सूचना मिलते ही कंपनी के सीईओ ने स्थानीय थाना में साइबर क्राइम के तहत प्राथमिकी कराई। इसके दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन दोनों युवकों पर कई आपराधिक और साइबर क्राइम के मामले गोपालगंज के थावे थाना में दर्ज है। वे दोनों लकड़ी बाजार निवासी नीरज जायसवाल, जयप्रकाश जायसवाल और रोहित जायसवाल की हत्या करने की साजिश में मामले में करीब छह माह से फरार चल रहे थे। इन दोनों युवकों पर उत्तर प्रदेश के कानपुर में एवं मुंबई के बरोली थाना में भी कई साइबर क्राइम के मामले दर्ज हैं। वहीं पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आसनसोल थाने में 80 लाख का ठगी का भी मामला दर्ज। पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद दोनों अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इसके अलावा इन लोगों पर कई ठगी के मामले दर्ज हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…