बड़हरिया: दहेज को ले विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पुलिस कर रही जांच

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के औराई गांव में गुरुवार की दोपहर दहेज में गाड़ी के लिए एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी तथा घटना के बाद स्वजन फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका औराई निवासी मंटू साह की पत्नी शालू देवी बताई जाती है। बताया जाता है कि गोपालगंज के सपहिया फार्म निवासी ओमप्रकाश साह की पुत्री शालू कुमारी की शादी आठ माह पूर्व औराई निवासी भीम साह के पुत्र मंटू साह के साथ हुई थी। शालू की मौसी राजकुमारी देवी ने बताया कि शालू के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं इसलिए उसकी शादी उसके मामा द्वारा कराई गई थी। शादी में दो लाख रुपये नकद तथा बाइक तय हुआ था।

इस दौरान दो लाख रुपये नकद दिए गए लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण बाइक नहीं दी जा सकी। बाइक के लिए ससुराल वाले उसे हमेशा प्रताड़ित करते थे। बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले शालू देवी की हत्या कर दी तथा घर से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पीएसआइ पंकज कुमार पांडेय और अर्चना कुमारी दल बल के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मृतक को गला दबाकर हत्या की गई। मृतक के गले पर गला दबाने का निशान है। पाेस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024