परवेज अख्तर/सिवान: प्रदेश जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम परवेज ने सीवान जिला जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर पूर्व जिला पार्षद जुल्फेकार अहमद उर्फ मीठू बाबू को मनोनीत किया है. जुल्फेकार अहमद उर्फ मीठू बाबू को जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता प्रकट की है.जदयू नेता वपूर्व जिला पार्षद संजय कुमार राम ने जदयू जिलाध्यक्ष पद पर मीठू बाबू के मनोनयन पर खुशी का इजहार करते हुए कहा है कि मीठू बाबू के जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी व संगठन को काफी मजबूती मिलेगी.
वहीं पूर्व जिला पार्षद जुल्फेकार अहमद उर्फ मीठू बाबू ने कहा कि पार्टी द्वारा जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूंगा.उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकसित राज्य बन रहा है. पूर्व जदयू जिलाध्यक इंद्रदेव सिंह पटेल ,पूर्व जिलाध्यक्ष मुर्तुजा अली कैसर , अमीरुल्लाह सैफी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष माधव सिंह पटेल, अशोक सिंह,पृथ्वीनाथ सिंह, सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, शारदा पटेल सहित अन्य जदयू व कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत जदयू जिलाध्यक्ष मीठू बाबू को बधाई दी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…