बड़हरिया: प्रखंड स्तरीय बिहार जूनियर सब मिट तरंग खेलकूद प्रतियोगिता को ले बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिवशंकर झा की अध्यक्षता में शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक में चार दिसंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित प्रखंड स्तरीय बिहार जूनियर सब मिट तरंग खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी पर चर्चा की गई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि विद्यालय स्तरीय प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन 28 दिसंबर को हो चुका है। उन्होंने कहा कि दो तरह की प्रतियोगिताएं पहली एकल व दूसरी दलीय प्रतियोगिता होंगी, एकल खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि शामिल हैं जबकि दलीय प्रतिस्पर्धाओं में कबड्डी खो-खो,फुटबाल आदि प्रतियाेगिता शामिल है।

ये प्रतियोगिताएं चार से 10 दिसंबर के बीच संपन्न कराई जाएगी। छह दिसंबर को दलीय प्रतियोगिताएं खेल पदाधिकारी की देखरेख में होंगी। इस मौके पर वरीय शिक्षक शंभूनाथ यादव, शारीरिक शिक्षक रमेशचंद्र सिंह, शिक्षक संघ नेता जयप्रकाश गुप्ता शिक्षक भगवान यादव, संतोष कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार प्रसाद, पुष्पेंद्र कुमार, विजय कुमार गुप्ता, शंभूनाथ सिंह, अनिल सिंह, अरविंद शंकर, प्रेमशंकर सिंह, सत्येंद्र कुमार, विनीता कुमारी, अनिल मांझी, सर्फुद्दीन अंसारी, विजय यादव, संजय कुमार आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026