परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को प्रखंड प्रमुख रहीमा खातून की अध्यक्षता में पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड कार्यालय समेत थाना चौक, सभी बैंक, अस्पताल, गंडक सहित विभिन्न स्थानों पर झंडोत्तोलन करने तथा राष्ट्रगान आदि कार्यक्रम की रूपरेखा में चर्चा की गई।
प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरि ने बताया कि प्रखंड कार्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं रंग रोगन कराने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सूरज कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रभात कुमार, डीआरपी राज नारायण महतो, एटीएम सतीश कुमार सिंह, कुमार चित्रांश, नाजिर सुनील कुमार समेत कई पदाधिकारी, कर्मी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…