परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के ज्ञानी मोड़ स्थित खुशी कलेक्शन रेडीमेड कपड़े की दुकान में बिजली की शार्ट सर्किट से अचानक आग लगने से लगभग तीन लाख का सामान जलकर राख हो गया। घटना मंगलवार की देर रात की है। आग लगने से बाजार में अफरा तफरी मच गई। इसमें कपड़ा, रेक, काउंटर सहित अन्य सामान जल गया। सूचना के बाद एक घण्टा देर से पहुंचे दमकल गाड़ी को बिना आग बुझाए वापस लौटना पड़ा। इधर घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहूंचकर घटना की जायजा ली।
बतादें की थाना क्षेत्र के छक्का टोला निवासी रामकिशुन यादव के पुत्र मुन्ना कुमार यादव ने शाम को सात बजे ज्ञानी मोड़ स्थित खुशी कलेक्शन रेडिमेड कपड़े की दुकान बन्दकर अपने घर चला आया। लगभग आठ बजे बिजली की शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में आग लग गई। बाजार के दुकानदारों ने उसे आग लगने की सूचना दी। बाजार के दुकानदारों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया तबतक सारा सामान जल चुका था। हालांकि, दुकान का सेंटर बंद रहने से बगल की दुकान में आग लगने से बच गई। बाजारवासी सदाम हुसैन, मेराज़ अहमद, एसरार अहमद, पंकज कुमार, आनंद कुमार सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन से दमकल को प्रखंड़ मुख्यालय में रहने की मांग की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…