परवेज अख्तर/सिवान: अब बड़हरिया नगर पंचायत की निगरानी सीसी कैमरे के माध्यम से की जा रही है। 48 सीसी कैमरा पूरे क्षेत्र में लगाए गए हैं। इससे आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा। इस संबंध नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना परवीन के हवाले से उनके प्रतिनिधि नसीम अख्तर ने बताया कि बड़हरिया में 48 सीसी कैमरे लगाए गए हैं इससे सारी गतिविधियां कैमरों में कैद होगी और उसका नियंत्रण कक्ष बड़हरिया थाना तथा नगर पंचायत कार्यालय में बनाया गया है। थाना कार्यालय तथा बड़हरिया नगर पंचायत के कार्यालय से ही सारी गतिविधियों को देखा जा सकेगा और संदिग्ध लोगों की पहचान की जाएगी।
कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरि ने बताया कि बड़हरिया में अब आपराधिक घटनाओं की निगरानी में आसानी होगी। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि बड़हरिया थाना चौक, जामो चौक, खानपुर मोड़, मीरगंज मोड़, सुरहिया-जामो रोड, तरवारा रोड, सिवान रोड समेत अन्य संवेदनशील जगहों पर सीसी कैमरा लगाया गया है। इसी के माध्यम से संवेदनशील जगहों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अब इस प्रोजेक्ट के पूरा हो जाने के बाद नगर पंचायत बड़हरिया के सभी वार्ड क्षेत्र में भी सीसी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि प्रत्येक छोटी-बड़ी गतिविधियों को कैद किया जा सके। इसके लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…