बड़हरिया: दो बच्चों की माँ का शादी की नीयत से हुआ अपहरण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के मीरा छपरा गांव से दो बच्चों की मां का शादी की नीयत से अपहरण कर लेने का मामल प्रकाश में आया है.इस संबंध में थाना क्षेत्र के मीरा छपरा गांव निवासी सलाउद्दीन कुरैशी ने बड़हरिया थाना में आवेदन देकर सूचक की 28 वर्षीया पुत्री, जो शादीशुदा व दो बच्चों की माँ है, का अपहरण शादी के नीयत से कर लेने की बात कही है.उन्होंने आवेदन में कहा है कि उनकी पुत्री को घर से कपड़ा खरीदने के नाम पर बहला- फुसला कर घर से दो जून को 10 बजे दिन में बड़हरिया बाजार लाया गया व वहां से अपहरण कर लिया गया.

उन्होंने अपने आवेदन में मुजफ्फरपुर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के जुड़न छपरा गांव के राजा कुरैशी, शाहिदा खातून व बड़हरिया थाना क्षेत्र के मीराछपरा केशकीला खातून,फरमान अली,ताज कुरैशी,अजीज अली आदि को आरोपित किया है.कहा गया है कि राजा कुरैशी,शाहिदा खातून,शकील खातून आदि सूचक के घर दो जून को आये व अपहृता को कपड़ा व जेवर खरीदने का बहाना बना कर बहला-फुसला कर बड़हरिया बाजार ले गये. वहां पर राजा कुरैशी से शादी कर देने की नीयत से सभी लोगों मिलकर उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया. पीड़ित का आरोप है कि अपहृता को वापस करने की गुहार लगाने पर वे लोग हत्या कर देने की धमकी दे रहे हैं. पुलिस का कहना है कि आवेदन पर जांच कर अग्रेतर काार्रवाई की जायेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026