बड़हरिया: ममेरे भाई ने युवक को चाकू मारकर किया घायल

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में पुराने भूमि विवाद को लेकर गुरुवार को चाकूबाजी की घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. विदित हो कि घायल युवक बड़हरिया के पहाड़पुर गांव के महेंद्र साह का पुत्र धन्नू कुमार साह (20) अपनी अंडा दुकान चला रहा था, उसी समय पहाड़पुर के ही बैजू साह के पुत्र विकास कुमार साह ने आकर के गाली गलौज करना शुरु कर दिया. विरोध करने पर विकास ने धन्नू के सिर पर चाकू से वार कर दिया. जिससे धन्नू का सिर तीन चार जगह कट गया है.

पीड़ित ने बताया कि सिरसे खून बहते देख वह घबरा गया व चिल्लाने लगा. गांव के लोगों ने आकर उसे बचाया व बड़हरिया अस्पताल पहुंचाया. इस संबंध में पीड़ित के बड़े भाई भोला कुमार ने बताया कि चाकू मारने वाला उसके मामा का ही लड़का है, जो आलमपुर का रहने वाला है. लेकिन तत्काल वह पहाड़पुर गांव में ही घर बना कर रह रहा है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.’

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026