बड़हरिया: नगर पंचायत उपचुनाव में नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद ने ली शपथ

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत उपचुनाव में एकमात्र वार्ड संख्या पांच से जीत दर्ज करने वाली वार्ड पार्षद रीना देवी को मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अभिषेक कुमार चंदन एवं निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरि ने शपथ दिलाई। बताते चलें कि बड़हरिया नगर पंचायत चुनाव में वार्ड संख्या पांच में चुनाव प्रक्रिया के समय एक महिला प्रत्याशी की मौत हो गई थी। इससे इस वार्ड चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

चुनाव स्थगन के छह माह बाद नौ जून को इस वार्ड के लिए चुनाव हुआ। इसमें रीना देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी तजबुन खातून को 103 मतों से हराकर बड़हरिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच के पार्षद निर्वाचित हुई है। शपथ लेने के बाद रीना देवी ने कहा कि मैं अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से करूंगी और अपने क्षेत्र की जनता के सहयोग से सरकार से मिलने वाली योजनाओं को क्षेत्र में धरातल पर उतारने का काम करूंगी। इस मौके पर अंचलाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव, कार्यपालक सहायक कुमार चित्रांश कुमार, विकाश कुमार, नागेंद्र मांझी समेत प्रखंड कर्मी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026