परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से नौ माह पूर्व अपहृत किशोर को थाना के एसआइ पंकज कुमार पांडेय एवं महिला सिपाही शृंखला कुमारी ने रविवार की रात गुप्त सूचना पर मीरगंज स्थित नारायणिया पेट्रोल पंप के समीप से बरामद कर लिया। साथ ही इस मामले के आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि नौ माह पूर्व उस युवती का अपहरण कर लिया गया था।
इस मामले में पीड़िता के माता-पिता द्वारा 12 अक्टूबर 2022 को प्राथमिकी कराई गई थी।गुप्त सूचना मिली कि दोनों मीरगंज के समीप नारायणिया पेट्रोल पंप के समीप हैं। तभी एसआइ पंकज कुमार पांडेय एवं महिला सिपाही शृंखला कुमारी दलबल के वहां पहुंच अपहृता तथा आरोपित को गिरफ्तार कर थाना लाया। पुलिस ने पूछताछ के बाद अपहृता को मेडिकल जांच के लिए साेमवार को न्यायालय भेज दिया तथा आरोपित को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार वयक्ति भलुई निवासी कल्लू मिश्रा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…