बड़हरिया: डंपर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के नरहरपुर में बंगरा-सिवान मुख्य मार्ग में टुनटुन मोड़ के समीप सोमवार की देर शाम डंपर की चपेट में आने एक वृद्ध की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान नरहरपुर निवासी जयनारायण मांझी के रूप में हुई। बताया जाता है कि जयनारायण मांझी सोमवार की शाम ज्ञानी मोड़ से बाजार से खरीदारी कर साइकिल से घर लौट रहे थे तभी बंगरा-सिवान मुख्य मार्ग पर टुनटुन मोड़ के समीप अनियंत्रित डंपर की चपेट में आकर घायल हो गए।

घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल ले गए जहां उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोरखपुर जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। स्वजन शव को लेकर घर लौटे। मंगलवार की सुबह मुखिया प्रतिनिधि द्वारा घटना सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार, एएसआइ राजकुमार कश्यप, सोनम कुमारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच जानकारी ली तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि जयनारायण मांझी कृषि कार्य कर परिवार का खर्च चलाते थे। उन्हें एक पुत्री है जिसकी शादी हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि चालक नशे में था। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024