बड़हरिया: झखाड़ी हाता गांव स्तिथ सनराइज पब्लिक स्कूल में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन,रोजेदारों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के झखाड़ी हाता गांव स्तिथ सनराइज पब्लिक स्कूल के परिसर में शनिवार को माहे रमजानुल मुबारक के 14 वीं रोजे के मौके सनराइज पब्लिक स्कूल के तत्वधान में एक भव्य तरीके से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल देखी गई और दोनों समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।जिसमें विद्यालय के सभी अभिभावक समेत आसपास के रोजेदारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इफ्तार पार्टी का आयोजन मैनेजिंग डायरेक्टर तौहीद आलम व सद्दाम हुसैन के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया तथा विद्यालय के डायरेक्टर एहबाब हुसैन ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि कोई इंसान रमजान के दूसरे अशरे में अपने गुनाहों से माफी मांगता है,तो दूसरे दिनों के मुकाबले इस समय अल्लाह अपने बंदों को जल्दी माफ करता है।ईमान बुनियाद की मानिंद है।रोजा अल्लाह पर ईमान और मगफिरत का रोशनदान है।विद्यालय के डायरेक्टर एहबाब हुसैन ने कहा कि माहे रमजान के मौके पर जन्नत के सभी दरवाजे खोल दिए जाते हैं और इस दरमियान अर्श से फर्श तक रहमतों की लगातार बारिश होती है ।

इस मौके पर इस्लामिया उर्दू अकैडमी मीरगंज के पूर्व प्रधानाचार्य खादिम हुसैन अंसारी, इस्लामिया उर्दू अकैडमी के सेक्रेटरी मोहम्मद अलाउद्दीन, समीरूल हक मोहम्मद मुस्तफा आलम मोहम्मद मगरबुल हुसैन,शराफत हुसैन (पूर्व जिला पार्षद उचकागांव गोपालगंज),गौसी हाता के इसराइल अली (बीडीसी सदस्य),पकड़ी पंचायत के सरपंच असरार हुसैन,इजमाली गांव के जाहिद हुसैन,नवीगंज के पूर्व सरपंच सुरेंद्र साह, इम्तियाज अहमद,तालिब हुसैन, मौलाना सरफुद्दीन (विद्यालय सेक्रेटरी),गुड्डू कुमार पंडित,श्रीकांत पांडे,फरहत परवीन,नाजिया परवीन, शगुफ्ता परवीन,निर्मला देवी,शमीम अहमद,तनवीर हसन,रिजवानूल्लाह सिद्दीकी,राम इकबाल,अरविंद कुमार यादव,रामनरेश राम,दीपू कुमार,धनेज कुमार राम,तथा स्थानीय त्रिलोका हाता पुलिस चौकी के सभी पुलिस पदाधिकारी प्रमुख रूप से शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026