परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के हरपुर मोड़ पर सोमवार की रात चोरों ने एक गुमटी का ताला काटकर हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली है। चोरी की घटना से दुकानदारों व ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। दुकान संचालक हरपुर निवासी मो. अलियाश ने बताया कि सोमवार की रात आठ बजे वे अपनी दुकान बंदकर घर सोने चले गए। मंगलवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला कटा हुआ था।
दुकान के सारे सामान गायब थे। दुकान से चोरी गए सामान में नगद पांच हजार, दो पेटी अंडा, सर्फ-साबुन शामिल है। मौके पर अताउल हक, संजीत कुमार, अमरजीत राम, भरत राम, जितेंद्र यादव व सुदामा राम थे। थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि चोरी की घटना का आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। इधर, तेतहली क्षेत्र में पुलिस ने रात में गश्त बढ़ा दी है। रात में बेकार घूमने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…