बड़हरिया: जला ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से ग्रामीणों में आक्रोश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के भलुआ विश्वकर्मा नगर दलित बस्ती में 23 अक्टूबर की रात ट्रांसफार्मर जल गया। इससे करीब 80 घरों की बिजली गुल हो गई। इस कारण ग्रामीणों की दीपावली बिना बिजली के ही मनानी पड़ी। उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विभाग को दी, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर विद्युत विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन किया तथा शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि ट्रांसफार्मर नहींं बदला गया तो छठ पूजा के मौके पर विद्युत के अभाव में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ग्रामीण ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से विभाग के पदाधिकारियों के विरुद्ध प्रदर्शन करने की बात कही। भलुआ निवासी वार्ड संख्या एक के वार्ड पार्षद विनोद राम ने बताया कि इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। मनु शर्मा ने बताया कि विभाग के जेई को मौखिक एवं लिखित आवेदन दिया गया है, लेकिन किसी पदाधिकारी द्वारा इस इस समस्या का निदान नहीं किया गया। आक्रोश व्यक्त करने वालों में टुनटुन शर्मा, परमात्मा शर्मा, अवधेश शर्मा, विनोद राम, चुन्नीलाल शर्मा, सुनील शर्मा, आकाश शर्मा, जगदीश शर्मा, मुकेश कुमार, आकाश कुमार, सूरज कुमार, विक्की कुमार, विशाल कुमार, संतोष कुमार, सुमित कुमार, विकास कुमार आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026