परवेज अख्तर/सिवान: ठंड को देखते हुए प्रखंड मुख्यालय स्थित तरवारा रोड में पेट्रो पंप, रामजानकी मंदिर के पास महंथ भगवान दास की देखरेख में अलाव की व्यवस्था की गई। साथ ही मुख्यालय में व्यवसायियों ने अपनी तरफ से जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की। इससे दैनिक मजदूर, राहगीर समेत अन्य लोगों ने राहत की सांस ली। ज्ञात हो कि व्यवसायी एवं आम लोगों ने कई बार प्रशासन से ठंड के मद्देनजर अलाव की व्यवस्था करने की मांग की थी, लेकिन प्रशासन द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
इस कारण बाजार आने वाले लोगों को ठंड के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अलाव की व्यवस्था में मुख्य रूप से अभिषेक कुमार, अनिकेत तिवारी, अशोक प्रसाद चौहान, बिट्टू कुमार, राजाराम साह, मुन्ना कुमार, सोनू कुमार, मुकेश कुमार, राजकिशोर साह, पंकज बर्णवाल, लड्डू कुमार यादव, अजय कुमार यादव, अविनाश कुमार, उमाशंकर साह, विकास कुमार सहित अन्य व्यवसायियों का सहयोग सराहनीय रहा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…