बड़हरिया: जाम से लोग रहे हलकान, ठंड में छूटे पसीने

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार की दोपहर जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण लोग हलकान दिखे तथा घंटों जाम में फंसे रहे। जाम में फंसे लोगों का वाहन धीरे-धीरे रेंगता रहा। जाम से ठंड में भी लोगों को पसीना छूटता दिखाई दिया। जाम को लेकर प्रशासन मूकदर्शक बना। बताया जाता है कि बड़हरिया बाजार में काफी दूर-दूर से लोग खरीदारी करने समेत अन्य कामों से आते हैं। बाजार में अतिक्रमण के कारण हमेशा जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है।

इस कारण लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं दूर जाने वाले लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। यह सब देखते हुए भी प्रशासन जाम से निजात दिलाने का कोई ठोस उपाय नहीं करता। इस कारण यहां जाम लगना स्वाभाविक हो जाता है। स्थानीय लोग कई बार अंचलाधिकारी को आवेदन देकर बाजार की सड़कों से अतिक्रमण हटाने तथा जाम से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं होने से उनमें रोष है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026