परवेज अख्तर/सिवान: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात में थाना क्षेत्र के औराईं गांव में छापेमारी कर शराब के मामले में नामजद धंधेबाज महिला को गिरफ्तार कर लिया. विदित हो कि पीएसआइ सोनम कुमारी ने गुरुवार की रात में पुलिस बल के साथ छापेमारी कर थाना क्षेत्र के बड़ेलाल चौधरी की पत्नी व शराब के मामले में थाना कांड संख्या-163/22 के तहत नामजद इंदु देवी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने शुक्रवार को शराब की धंधेबाज महिला इंदु देवी को जेल भेज दिया.साथ ही, एएसआइ राजकुमार मिश्र ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर दो दो वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया. एएसआइ राजकुमार मिश्र ने थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में छापेमारी कर विश्वनाथ सिंह के पुत्र व वारंटी रामबाबू सिंह को गिरफ्तार कर लिया. वहीं उन्होंने थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव में छापेमारी कर शिवशरण सिंह के पुत्र व वारंटी गोपाल जी सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों वारंटियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…