परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से शराब के दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर के नेतृत्व में एएसआइ राजकुमार मिश्र, शैलेश कुमार सिंह व पीएसआइ पंकज पांडे ने पुलिस बल के साथ मंगलवार की रात में थाना क्षेत्र के रोहड़ा खुर्द में छापेमारी कर शराब उत्पाद कांड संख्या-122/22 के फरार अभियुक्त व स्व शिवशंकर सिंह के पुत्र बली सिंह को खदेड़ कर पकड़ लिया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि वह लंबे अरसे से उत्पाद अधीनियम के मामले में फरार चल रहा था.वहीं बड़हरिया कांड संख्या- 310 /22 के नामजद अभियुक्त को एएसआइ शैलेश कुमार सिंह ने गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र के विश्वंभरपुर गांव के स्व उपेंद्र चौधरी के पुत्र राहुल कुमार को 10 लीटर महुआ शराब व बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने उत्पाद मामले में फरार बली सिंह व शराब के धंधेबाज राहुल कुमार को बुधवार को जेल भेज दिया.
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…