परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना की पुलिस ने रविवार को विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर करीब एक दर्जन शराब भट्ठियाें को ध्वस्त किया। इस दौरान करीब एक हजार लीटर अर्द्धनिर्मित शराब का नष्ट किया तथा कई उपकरण क्षतिग्रस्त किया गया। एएसआइ राजकुमार कश्यप ने बताया कि गुप्त सूचना पर औराई और कुवही गांव में शराब अड्डे पर छापेमारी की। इस दौरान एक दर्जन शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया तथा कई उपकरण नष्ट किए गए।
वहीं पुलिस आने की सूचना पर शराब तस्कर अपना सामान छोड़ फरार हो गए थे। इस संबंध में एसआइ राजकुमार कश्यप ने बताया कि शराब बनाने तथा तस्करी करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। उनकी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब निर्माताओं में हड़कंप मचा रहा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…