परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के गौसीहाता गांव निवासी आजाद हत्याकांड के तीन सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस को खाली हाथ है। इससे स्वजनों में भी रोष है। आजाद हत्याकांड अब तक एक पहेली बनकर रह गया है। ज्ञात हो कि 19 फरवरी को बड़हरिया के बदरजिमी स्थित पकड़ी छठ घाट के समीप दाहा नदी से आजाद अंसारी का शव उपलाता हुआ बरामद किया गया था।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया था। इस मामले में मृतक की बेगम खातून के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई थी। इस मामले में पुलिस दो महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं निकला। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से घटना के विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…