परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाने की टीम ने रविवार को मंशाहाता, ज्ञानी मोड़, नरहरपुर, बाबू हाता, करबला आदि गांवों में अभियान चलाकर करीब आधा दर्जन शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान 42 ड्रम देसी शराब तथा शराब बनाने का उपकरण भी बरामद करते हुए उनको भी विनष्ट कर दिया। वहीं पुलिस ने कोईरीगांवा योगी टोला से पांच लीटर शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान करबला कोरीगावा जोगी टोला निवासी शर्मा मांझी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि मंशाहाता में भारी मात्रा में शराब उत्पादन कर बेचा जाता है।
तभी एएसआइ राजकुमार कश्यप, राजकुमार मिश्रा समेत अन्य पुलिस के साथ मंशाहाता स्थित चंवर में छापेमारी की गई। इस दौरान 42 ड्रम शराब यानी अनुमानित 20 हजार लीटर शराब बरामद किया तथा शराब बनाने वाला उपकरण भी बरामद किया गया। इस दौरान शराब तथा उपकरण को नष्ट कर दिया गया। साथ ही कोइरीगांवा योगी टोला में छापेमारी कर शराब तस्कर शर्मा मांझी को पांच लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं नूरहाता, ज्ञानी मोड़, नरहरपुर, बाबू हाता, करबला से कोई शराब बरामद होने की सूचना नहीं है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…