परवेज अख्तर/सिवान: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपहृता को बड़हरिया बस स्टैंड से बरामद कर लिया. वहीं अपहर्ता को अपहृता के साथ गिरफ्तार कर लिया. विदित हो कि पुलिस ने थाना क्षेत्र के जलटोलिया की अपहृता की मां सूबी खातुन ने 17 जुलाई को धारा- 363, 366 ( A) 34 के तहत थाना कांड संख्या-266/22 के तहत अपहरण का मामला दर्ज कराया थी. उन्होंने इस मामले में गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के लोहरपट्टी गांव तौफीक आलम के पुत्र अखलाख नाई को नामजद अभियुक्त बनाया था.
तभी से पुलिस अपहर्ता को गिरफ्तार करने व अपहृता को बारमद करने में जुटी हुई थी. सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर पीएसआइ सोनम कुमारी ने दोनों को बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने अपहृता को मेडिकल जांच के बाद 164 के बयान के लिए न्यायलय भेज दिया. वहीं अपहर्ता अखलाक को जेल भेज दिया गया. आइओ पीएसआइ सोनम कुमारी ने बताया कि अपहृता के 164 के बयान के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…