बड़हरिया: पुलिस ने बाइक चोरी का प्रयास करने वाले युवक को भेजा जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जीविका के सामुदायिक समंवयक की बाइक को चुराने का प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. बताया जाता है कि जीविका के सामुदायिक समंवयक जगदीश कुमार बुधवार को करबला बाजार स्थित ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर के साथ विभागीय आदेश के अनुसार बैठक कर रहे थे व उन्होंने अपनी हीरो होंडा स्पलेंडर बाइक नीचे खड़ी कर रखी थी. इसी बीच बाइक चोर उनकी बाइक के हैंंडल में मास्टर की लगाकर खोलने का प्रयास करने लगा. तभी वहां मौजूद ग्रामीणों की नजर उस युवक पर पड़ गयी.

‘ग्रामीणों ने चोरी का प्रयास करते युवक को धर दबोचा. उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी.पीएसआइ मिथिलेश मांझी ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया. बाइक चोरी का प्रयास कर रहा युवक महादेवा ओपी ,सीवान थाना क्षेत्र के रामदेव नगर के सिकंदर यादव का पुत्र विकास कुमार बताया जाता है.पुलिस ने जीविका के समंवयक जगदीश के आवेदन पर विकास कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने गुरुवार को युवक को जेल भेज दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026