परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के नूराहाता लकड़ी दरगाह के नूराहाता बांग्ला ग्राउंड की उत्तर दिशा में एक फूस के घर में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे आग लग जाने से कपड़ा, गहना, नगद रुपये सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी.विदित हो कि नूराहाता बांग्ला ग्राउंड की उत्तर दिशा में स्थित मोटर नट के फूस के घर में शुक्रवार की 11 बजे रात में अचानक आग लग गयी . बताया जाता है कि मोटर नट की बेटी की शादी तय हुई थी. शादी की तैयारी को सिलसिले में कपड़ा, गहना आदि रखे गये थे.
इस अगलगी में 40 हजार रुपये नगद,शादी के लिए रखा 10 हजार रुपये का झूमका, सात हजार रुपये का पायल, 30 हजार रुपये का शादी का कपड़ा,बर्तन,बक्शा आदि जलकर भस्म हो गया. साथ ही, एक बकरी व चार बकरी के बच्चे झूलस गये. वहीं घटनास्थल से कुछ जले हुए नोट बरामद हुआ है.बहरहाल, इस अगलगी से मोटर नट के सपने जलकर स्वाहा हो गये.ग्रामीणों का आरोप है कि इस अगलगी को घटना का जायजा लेने कोई कर्मी नहीं पहुंच सका है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…