परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के बसंती मार्केट स्थित शर्मा स्टोर के गाेदाम में आग लगने कुकर, सिलाई मशीन, गैस चूल्हा, पाइप, पंखा समेत करीब सात लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। इस मामले में दुकान मालिक जामो थाना क्षेत्र के हेतिमपुर निवासी वीरेंद्र शर्मा ने थाना में आवेदन देकर सनहा दर्ज कराई है। घटना 26 जुलाई की रात की बताई जा रही है।
दुकान मालिक वीरेंद्र शर्मा ने आवेदन में कहा है कि 26 जुलाई को भाई की मृत्यु की सूचना पर अपने गांव चला गया था। इस क्रम में उनकी गोदाम में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना आसपास के दुकानदारों ने उन्हें दी तथा अपने स्तर से आग बुझाया। इस मामले में 27 जुलाई को थाना में आवेदन देकर गोदाम में रखे रिपेयरिंग का कुकर, कुकर का पाइप, सिलाई मशीन, पंखा, इलेक्ट्रानिक सामान समेत करीब सात लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…