परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया मुख्यालय स्थित पं दीनदयाल नगर में भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा के आवास परिसर में कोविड-19 के नियम के तहत जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मंडल महामंत्री राजेश गिरि की अध्यक्षता में मनाई गई. सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया. वंदे मातरम् से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. वैदिक मंत्रों के उच्चारण से पुष्पांजलि अर्पित किया गया. भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा द्वारा 25 वरिष्ठ कार्यकर्ता जिन्होंने जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक का सफर किया एवं 25 नौजवान कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मुखर्जी के पुण्यतिथि पर संकल्प दिलवाते हुए पौधा प्रदान किया गया.
रक्षा सूत्र बांधकर पौधा रक्षा हेतु संकल्प दिलवाया गया. भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा ने कि हम सभी के पूर्वज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में मना रहे हैं. उनके विचार, सिद्धांत पर चलकर जनसंघ रूपी पौधा, आज भाजपा के रूप में बरगद जैसा खड़ा है. आज भाजपा देश की ही बल्कि विश्व का सबसे बड़ा पार्टी है. मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर संकल्प लिया कि करोना वैश्विक महामारी जहां भारत के इतिहास में पहली बार आक्सीजन की समस्या उत्पन्न हुई. तो हम सभी मिलकर पौधा रोपण करेंगे, प्राकृतिक, पर्यावरण को बचायेंगे. पृथ्वी को हरा भरा रखेंगे. इस मौके पर सच्चिदानंद गिरि, परशुराम पांडे, अरविंद श्रीवास्तव, विनोद पांडे, संदीप गुप्ता, शंकर सोनी, राजालाल राम, चन्द्रेव मांझी, वीरेंद्र सोनी, शिवनाथ कुशवाहा, नरेंद्र पर्वत, फिरोज दजी, अशोक मिश्रा, रिम्पी मिश्रा, पिंटू मिश्रा, सुभाष गिरि, शिवजी प्रसाद, सुजीत कुशवाहा, विश्व नाथ यादव, सोनू लाल, जनार्दन मांझी सहित उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…