परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया प्रखंड के यमुनागढ़ स्थित गढ़देवी माई मंदिर मेला का उद्घाटन सोमवार को सदर एसडीओ रामबाबू बैठा ने फीता काटकर किया। मौके पर एसडीओ ने कहा कि यह मेला नौ दिनों तक चलेगा। उन्होंने दोनों समुदाय के लोगों से प्रेम, भाइचारा के साथ मेला मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान शरारती तत्वों पर नजर रखी जाएगी। शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी होगी।
मुखिया प्रतिनिधि बाल्मीकि प्रसाद ने कहा कि यहां दोनों समुदाय के लोग शांतिपूर्ण माहौल बनाने में एक-दूसरे का सहयोग करते हैं। पूर्व की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए दोनों समुदाय के लोग मेले को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में सहयोग करेंगे। मौके पर कृष्णा कुमार, मनीष कुमार, रामपुकार यादव, सुधीर कुमार, अभिषेक कुमार, प्रवीण सिंह, मुकेश कुमार, रितेश कुमार, इंदु देवी अमरेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार यादव, शैलेश कुमार आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…