बडहरिया: सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी जेब से चापाकल गड़वाने का लिया निर्णय, सराहना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बडहरिया प्रखंड के जोगापुर कोठी के ब्रह्मस्थान व छठ घाट पर लगा सरकारी चापाकल को तीन साल पूर्व में चोरों ने खोलकर चुरा लिया. लेकिन आज तक उस जगह पर न तो सरकारी स्तर व निजी स्तर चापाकल गाड़ा जा सका है.जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है. बताया जाता है कि इस चापाकल से क्षेत्र के लोगों के अलावा काफी दूर-दराज के राहगीर यहीं रूककर अपनी प्यास बुझाया करते थे.ग्रामीणों का कहना है कि यह चापाकल ब्रह्मस्थान व छठ पूजा घाट के पास था, जो बिल्कुल अंधेरे में था.ग्रामीणों का कहना है कि तीन साल बीत जाने के बाद भी उक्त स्थान पर पंचायत जनप्रतिनिधियों की पहल पर अब चापाकल नहीं गाड़ा जा सका है.

सामाजिक कार्यकर्ता मो उमर ने बताया कि उस चापाकल को सुरक्षित रखने के लिए चारों ओर से नट -बोल्ट लगाकर वेल्डिंग कर दिया गया था. जो लाख प्रयास के बावजूद खुल नहीं सकता था.चोरों ने इसे तोड़कर चुरा लिया. सामाजिक  कार्यकर्ता नवीन सिंह पटेल व मो उमर ने प्रखंड प्रशासन से फिर सरकारी स्तर चापाकल गड़वाने की मांग की है. साथ ही, उन्होंने निर्णय लिया है कि यदि एक सप्ताह के अंदर चापाकल नहीं गाड़ा जाता है तो वे अपने निजी कोष से ही चापाकल लगवायेंगे. ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं की इस पहल की सराहना की है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026