बड़हरिया: अपहरण के 14 दिन बाद भी नहीं मिला छात्र तौफिक का सुराग, एसपी से न्याय की गुहार

छात्र की बहन ने एसपी को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के हलीम टोला निवासी शाइस्ता परवीन के भाई का तौफिक रजा अपरहण पांच अगस्त काे हो गया था। इस मामले शाइस्ता परवीन ने थाना में आवेदन देकर अपनी फुआ जामो थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी मुन्नी खातून को आरोपित किया था, लेकिन प्राथमिकी के 14 दिन बाद भी भाई का सुराग नहीं मिलने पर उसने शुक्रवार को एसपी को आवेदन देकर पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई है। उसने आवेदन में अपनी फुआ के अलावा साजिशकर्ता जलटोलिया निवासी हसन इमाम को भी आरोपित किया है।

उसने आवेदन में कहा है कि मेरा भाई ताैफिक रजा पांच अगस्त की सुबह घर से शौच के भाई ताैफिक रजा पांच अगस्त की सुबह घर से शौच के लिए निकला था जो देर शाम तक घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन करने के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चला। इस मामले में अपनी फुआ जामो थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी मुन्नी खातून के विरुद्ध आशंका होने पर अपहरण की प्राथमिकी कराई, लेकिन 14 दिन बीत जाने के बावजूद स्थानीय पुलिस मेरे भाई को बरामद नहीं कर सकी है। उसने अपने भाई की हत्या होने की आशंका जाहिर करते हुए एसपी से शीघ्र इसकी जांच कर भाई की बरामदगी की गुहार लगाई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026