परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र का अपग्रेडेड हाइ स्कूल मलिक टोला में शुक्रवार को अचानक परीक्षा देने आये बच्चे आपस मे उलझ गये. और देखते-ही-देखते पहले से बच्चों के बीच चल रहा विवाद मारपीट में बदल गया. बताया जाता है कि अप ग्रेडेड हाइ स्कूल (यूएमएस, कैलगढ़ दक्षिण) मलिक टोला में तिमाही परीक्षा के तहत बच्चे सामाजिक विज्ञान की परीक्षा दे रहे थे. इसी बीच बच्चों के दो गुटों में पूर्व से चल रहा विवाद मारपीट में तब्दील हो गया. शिक्षक बच्चों को समझ पाते, इतने में बच्चों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट हो गयी.
इसमें तीन बच्चे घायल हो गए. हालांकि घायल छात्रों की पहचान नहीं हो सकी है. शिक्षकों व ग्रामीणों ने इस मारपीट की घटना की सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना पाते ही त्रिलोकाहाता चौकी इंचार्ज एसआइ विमिलेश कुमार व एएसआइ राजकुमार कश्यप ने मौके पर पहुंचकर आपस में उलझे बच्चों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया. बताया जाता है कि इस अपग्रेडेड हाइ स्कूल के एचएम हरेंद्र प्रसाद बीमार हैं व एम्स दिल्ली में इलाज करा रहे हैं. बहरहाल, अब मामला पूरी तरह शांत है
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…