बड़हरिया: पट्टीदारों ने दंपती को मारपीट कर किया घायल, मंगलसूत्र छीना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सुरहिया गांव में रविवार को पट्टीदारों ने आपसी विवाद में एक दंपती को मारपीट कर घायल कर दिया तथा महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दंपती का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया। घायल की पहचान सुरहिया निवासी सुरेंद्र गिरि एवं उनकी पत्नी सुमन देवी के रूप में की गई है। इस संबंध में पीड़िता सुमन देवी ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि मैं अपने घर पर बैठी थी तभी मेरे पट्टीदार रत्नेश गिरि, मिथलेश गिरि सहित आधा दर्जन लोग मुझे गाली गलौज करने लगे।

जब मैं मना की तो वे सभी लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। मेरे द्वारा शोर मचाने पर मुझे बचाने जब मेरे पति आए तो वे सभी उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिए। इस दौरान उक्त लोगों ने मेरे गले से मंगलसूत्र छीन ली जिसकी कीमत 10 हजार रुपये है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उक्त सभी लोग दबंग प्रवृत्ति के हैं और इसके पूर्व भी दो बार मुझे एवं मेरे पुत्र को एक कमरे में बंद कर मारपीट की घटना को अंजाम दे चुके हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि पीड़ित द्वारा आवेदन मिला है। प्राथमिकी कर आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026