बड़हरिया: कपड़ा दुकानदार से बदमाशों ने मांगी 20 लाख की रंगदारी, दहशत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना मुख्यालय के जामो रोड स्थित रविवार की शाम करीब चार बजे बदमाशों द्वारा मोबाइल से काल कर एक कपड़ा दुकानदार से 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग की। रंगदारी नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। इस घटना के बाद दुकानदारों में दहशत का माहौल है। पीड़ित दुकानदार कोइरीगांवा निवासी मोहन कुमार ने थाना में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि रविवार को करीब साढ़े चार बजे अपनी मुस्कान कलेक्शन नामक कपड़ा दुकान पर बैठे थे तभी उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से काल आया। बदमाश द्वारा रंगदारी के रूप में 20 लाख रुपये की मांग की गई। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उसके बाद दुकानदार व उसके स्वजनों ने इसकी सूचना थाना को दी।

पीड़ित दुकानदार ने कहा कि अभी हमलोग इस डर से संभल भी नहीं पाए थे तभी दूसरे दिन सोमवार की दोपहर करीब दो बजे बदमाश द्वारा मोबाइल से काल कर पुन: रंगदारी की मांग की गई जिसका रिकार्डिंग कर लिया गया है। रंगदारी में कहा गया कि यदि तुम पुलिस के पास जाते हो पुलिस कुछ नहीं करेगी। तुम चुपचाप एक कोड भेज रहे हैं उस कोड पर 20 लाख भेज दो, नहीं तो शाम तक तुम्हें जान से मार दिया जाएगा। इस घटना के बाद दुकानदार एवं आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। वहीं स्वजन अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित दुकानदार को कपड़ा के अलावा शृंगार व फूटवियर की भी दुकान है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026