बड़हरिया: घर का ताला तोड़ नकद समेत 20 हजार की संपत्ति की चोरी

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव में रविवार की रात चोरों ने एक घर में प्रवेश कर नकद, आभूषण समेत करीब 25 हजार से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सदरपुर निवासी शिवशंकर चौरसिया के परिवार के सदस्य रविवार की रात भोजन करने के बाद सो गए थे। तभी देर रात चोर उनके घर के पीछे से आंगन में उतरे तथा कमरे का ताला तोड़कर बक्से से रखा तीन हजार रुपये नकद, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल व एक जैकेट की चोरी कर फरार हो गए।

गृहस्वामी ने बताया कि चोर चार की संख्या में थे, जो सिर में भगवा रंग की पगड़ी बांधे तथा हाथ में लाठी लिए हुए थे। जब तक हम लोग कुछ समझ पाते तबतक वे कमरे से सामान चोरी कर फरार हो गए। बाद में कुछ दूर उनका पीछा किया गया, लेकिन वे पकड़ से बाहर हो गए थे। उन्होंने बताया कि मेरी पुत्री पल्लवी के सभी किताबों को चोरों ने घर के पीछे फेंक दिया। समाचार प्रेषण तक पीड़ित द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था। वहीं इस घटना को ले आसपास के लोगों में दहशत का माहौल था। पड़ोसी धनु साह ने बताया कि चोरों ने इसके पूर्व मेरे घर में चोरी का प्रयास किया था, लेकिन स्वजनों के जग जाने के कारण वे सभी असफल रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024