बड़हरिया: घर से आभूषण समेत डेढ़ लाख की संपत्ति की चोरी, ग्रामीणों में दहशत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के कुवही गांव में चोरों ने एक घर से आभूषण, कपड़ा समेत करीब डेढ़ लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुवही निवासी राजवंशी देवी के परिवार के सभी सदस्य टाटा चले गए थे। इस क्रम में घर पर कोई नहीं था। तभी चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए शनिवार की रात छत के सहारे उनके घर में प्रवेश कर गए तथा घर के चार कमरे का दरवाजा तोड़कर आभूषण, कपड़ा समेत करीब डेढ लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। रविवार की सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले थे तभी राजवंशी देवी के घर दरवाजा खुला हुआ पाया। जब जांच की गई तो पता चला कि चोरों ने घर के अंदर के चार कमरे का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घर में अलमीरा व बक्सा खुला हुआ था तथा सामान बिखरे हुए थे।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना उनकी पुत्री एवं स्वजनों को दी। चोरी की जानकारी होते ही उनकी राजवंशी देवी की पुत्री संजू देवी अपने ससुराल से पहुंच घटना की जानकारी ली। उसने बताया कि कुछ दिन पहले परिवार के लोग मकान को बंद कर टाटा चले गए थे, क्योंकि टाटा में ही कारोबार है। तभी चोरों ने सुनसान का फायदा उठा घटना को अंजाम दिया। उन्होंने घटना की सूचना थाने को दी तथा अज्ञात के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही एएसआइ मोहनलाल पासवान दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीण सुदेश सिंह और विजय सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि छह फरवरी को रामायण सिंह के घर से करीब ढाई लाख के आभूषण की चोरी कर ली गई थी। इस मामले में पुलिस अब तक प्राथमिकी नहीं की है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर रात्रि गश्त नहीं करने का आरोप लगाया। वहीं थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026