बड़हरिया: जनरल स्टोर का ताला तोड़ 50 हजार की संपत्ति की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर बाजार में मंगलवार की रात चोरों ने एक जनरल स्टोर का ताला तोड़ करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। इस मामले में पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की माग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पहाड़पुर निवासी सुभान मियां के पुत्र जियाउद्दीन मियां की जनरल स्टोर सह किराना दुकान पहाड़पुर बाजार में है। वे मंगलवार की शाम दुकान बंद कर घर आ गए थे। जब बुधवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो उनकी दुकान का ताला टूटा हुआ था। वे दुकान के अंदर जांच किए तो दुकान से साबुन, तेल, बिस्कुट समेत करीब 50 हजार से अधिक का सामान गायब था।

इस दौरान चोरों द्वारा काउंटर समेत कई रैक भी तोड़ दिए गए थे। उन्होंने घटना की सूचना आसपास के लोगों को दी। चोरी की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस घटना के बाद लोगों में रोष देखा गया। इस मामले में पीड़ित दुकानदार ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सरपंच अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि पहाडपुर सहित आसपास के इलाकों में शराब, स्मैक का कारोबार होने के कारण शरारती तत्वों का जमावड़ा लगता है और इस कारण आए चोरी की घटना घट रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस पर रोक लगाने एवं पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026