परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पुरैना बाजार स्थित शर्मा फैब्रिकेटर दुकान का ताला तोड़ चोरों ने करीब 50 हजार से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। इस घटना के बाद दुकानदारों में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने घटना की सूचना थाने को देकर कार्रवाई की मांग की है। दुकान मालिक उमेश शर्मा ने बताया कि गुरुवार की रात अपनी दुकान बंद कर अपने घर सानी कुड़वा चला गया था।
जब शुक्रवार की सुबह दुकान पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा पाया। जब दुकान के अंदर प्रवेश किया तो पता चला कि चोरों ने दुकान से मोटर और गेट ग्रिल की चोरी कर ली गई है। चोरी गई सामान की कीमत करीब 50 हजार से अधिक बताई जा रही है। उसने बताया कि मेरे दुकान में ट्राली गेट ग्रिल का हमेशा होता है। समाचार प्रेषण तक पीड़ित द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…