परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में 29 अगस्त की रात में एक निजी चैनल के पत्रकार मो फारुक के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं. विदित हो कि गहना,बर्तन, नगद सहित डेढ़ लाख रुपये की चोरी मामले में पुलिस ने तो एक सितंबर को थाना कांड संख्या-388/22 के तहत चोरी का मामला तो दर्ज कर लिया. लेकिन प्राथमिकी दर्ज करने के 72 घंटे बाद भी चोरी की घटना का उद्भेदन नहीं हो सका है. बताया जाता है कि पहाड़पुर निवासी व पत्रकार मो फारुक के घर 29 अगस्त को करीब एक बजे रात्रि में चोर उनके घर की छत पर चढ़कर व आंगन में उतर गए थे. चोरों ने 40 नगद रुपये नगद, बर्तन, कपड़ा व 90 हजार रुपये के गहने यानी कुल मिलाकर डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली थी.
तीन दिनो बाद थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई. प्राथमिकी दर्ज करने के तीन दिनों बाद भी मामले का उद्भेदन नहीं हो सका है.अभी कोई पुलिस अधिकारी वेरिफिकेशन में नहीं आ सका है. गृह स्वामी सह पत्रकार मो फारूक ने बताया कि यदि पुलिस इस मामले में कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं करती है तो वे एसपी व डीआइजी की शरण में जा सकते हैं.लोगों का कहना है कि पत्रकार के घर हुई चोरी को पुलिस रुचि नहीं ले रही है तो आम आदमी का क्या होगा? इस संबंध में पुलिस का कहना है कि छापेमारी की जा रही है,बहुत जल्द ही पुलिस किसी न किसी नतीजे पर पहुंचेगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…