बड़हरिया: किशोर का शव पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम

  • मैट्रिक की पढ़ाई के साथ मजदूरी कर करता था किशोर
  • इटवा नदी पुल में नहाने के क्रम में डूब गया था किशोर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के भलुआ गांव में युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से सबकी आंखें नम हो जा रही थीं। मृतक थाना क्षेत्र के भलुआ निवासी वैद्यनाथ साह का पुत्र रविंद्र कुमार साह (17 वर्ष) था। परिजनों ने बताया कि बुधवार को गोपालगंज जिले के थावे थाना के इटवां बाबा के पास पूजा करने अपने माता-पिता के साथ गया हुआ था। इटवां नदी घाट पुल के पास बुधवार को 5 बजे सुबह में नहाने के दौरान पानी मे डूब गया। परिजनों ने इसकी सूचना थावे थाना सहित एनडीआरएफ टीम को दी। काफी खोजबीन करने बाद शव नहीं मिला। इतना ही नहीं परिजन बदरजीमी पुल के पास से नाव से खुद शव को रात भर खोजते रहे। वहीं गुरुवार की सुबह साढ़े दस बजे बड़हरिया थाना के गौसीहाता गांव के समीप चेमनी के पास दाहा नदी के घुमाव के पास झाड़ी में फंसा युवक का शव मिला। जिसकी सूचना पाकर थावे थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। उसके पिता वैद्यनाथ साह ने बताया कि वह काफी तेज और होनहार था। गरीब परिवार होने के कारण वह मजदूरी कर इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा देने के लिए जीएम हाई स्कूल में फार्म भरा था।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

किशोर की मौत के बाद मां रामावती देवी, पिता वैद्यनाथ साह, बहन सोनी कुमारी, पिंकी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर मृतक के परिजनों को राजेश सिंह, अभिषेक सिंह, अमरनाथ तिवारी, पप्पू मांझी सहित तमाम ग्रामीणों ने ढांढस बंधाया। वही राजेश सिंह ने बताया कि काफी गरीब परिवार है। आपदा विभाग से उचित मुआवजा की मांग की। जिससे गरीब परिवार का भरण पोषण हो सके।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024